फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम की हत्या के रहस्य से नहीं उठ पाया पर्दा

Sat, 07 Mar 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के एक गांव में मस्जिद के बाहर गोली मारकर की गई इमाम की हत्या से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है। पुलिस की टीम गांव में हत्या के सुराग तलाशने में लगी है।
विज्ञापन


पुलिस को घटनास्थल से एक कारतूस मिला है, जिसके बारे में पड़ताल की जा रही है। वहीं पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लोग समझते रहे हार्ट अटैक
गौरतलब है कि सिकंदरपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात को करीब साढे़ नौ बजे मस्जिद के बाहर इमाम इसरार (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना उस समय हुई थी जब वह नमाज के बाद बाहर निकल रहे थे।

काफी देर तक लोग इसे हार्ट अटैक का मामला समझते रहे, लेकिन बाद में पता चला कि गोली मारकर हत्या की गई है।

गांव के कई लोगों से पूछताछ
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया है, जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिसकर्मी हत्या के सुराग तलाशने में जुटे हैं।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ की है। ग्रामीणों की मानें तो इमाम बेहद सज्जन और मिलनसार थे। उनकी हत्या की वजह किसी के समझ में नहीं आ रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष महेश चंद लखेड़ा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें