ग्राम काशीरामपुर मल्ला में मंगलवार सुबह पत्नी के चाय बनाने से इंकार करने पर पति ने उसको कैंची से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
पड़ोसी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि संगीत नेगी मैक्स वाहन का ड्राइवर है और काशीरामपुर मल्ला में अपनी पत्नी आरती (35) और दो छोटे बच्चों के साथ रहता था।
विज्ञापन
3 of 7
मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह सोकर उठा और अपनी पत्नी से चाय बनाने को कहने लगा। पत्नी ने जब चाय बनाने से इंकार किया तो वह पत्नी को कमरे से घसीटते हुए बरामदे में लेकर आ गया।
4 of 7
कमरे में सो रहे बच्चों को इसका पता न चले, इसके लिए उसने कमरे के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगा दी। हाथापाई और गाली गलौच करने के बाद उसने अपनी पत्नी पर कैंची से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 7
चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग उनके घर पहुंचे तो वे अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। संगीत पत्नी के शव के समीप हाथ में कैंची पकड़े बैठा हुआ था और कमरे के अंदर से उसके बच्चों की चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं।
विज्ञापन
6 of 7
पड़ोसी संजय नेगी ने दरवाजा खोलकर बच्चों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी बाजार चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया।
पड़ोस में रहने वाले संजय सिंह नेगी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृत महिला के शरीर पर करीब 28 कैंची के गहरे घाव थे।