फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार पर सिर पटक कर पति ने पत्नी को मार डाला

Mon, 18 Aug 2014 04:55 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में एक पति ने अपनी पत्नी का सिर दीवार से पटक कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मूल रूप से बाराबंकी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह राजधानी के वसंत विहार क्षेत्र की है। जहां शास्त्रीनगर खाला में मृतक महिला अपने तीन बच्चों और पति रमेश के साथ रहती थी।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बताया गया कि आरोपी रमेश अक्सर अपनी पत्नी उमा के साथ मारपीट करता था। सोमवार को भी किसी बात को लेकर रमेश और उमा के बीच विवाद हो गया।

बात इतनी बढ़ गई कि रमेश अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा और गुस्से में आकर उमा का सिर दीवार पर दे मारा।

उमा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें