फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के कहने पर पति बन गया हैवान

Thu, 13 Feb 2014 07:48 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मामा के बहकावे में आकर पति ने न सिर्फ पत्नी की पिटाई की, बल्कि दो दिन तक उसे बंधक बनाकर भी रखा।
विज्ञापन


पढ़ें, कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़

आरोप है कि बचाव के लिए पहुंचे विवाहिता के मायके वालों को भगा दिया गया। इस आशय की रिपोर्ट मायके वालों ने पुलिस को दी है।

चार साल पहले हुई थी शादी
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर गांव निवासी एक युवती का विवाह करीब चार साल पूर्व गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में हुआ था।

पढ़ें, IIT रुड़की में छात्र की आत्महत्या से हड़कंप

आरोप है कि शादी के बाद से उसकी सास का भाई (पति का मामा) उसे तंग करता था। विवाहिता का आरोप है कि अपने मामा के बहकावे में आकर दो दिन पूर्व उसके पति ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


बंधक बनाकर रखा
मारपीट के बाद जब वह अपने मायके जाने लगी तो उसे बंधक बनाकर रखा गया। जब इसकी खबर विवाहिता के मायके पक्ष को लगी तो वह भी बचाव के लिए रामपुर गांव पहुंच गए, लेकिन आरोपियों ने उन्हें वहां से भगा दिया।
विज्ञापन


पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट

थक हारकर मायके पक्ष ने गंगनहर पुलिस में तहरीर दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विवाहिता को मुक्त कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें