मनीमाजरा से अभी अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां अभी कुछ देर पहले 22 वर्षीय लेडीज कांस्टेबल सोनम ने चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मौके पर पहुंची मनीमाजरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सोनम मनीमाजरा के शांति नगर की गली नंबर 9 के मकान नंबर 209/2 में पिछले दो साल से किराये पर रहती थी। वह धनास पुलिस चौकी में बतौर लेडीज कांस्टेबल तैनात थी।
आत्महत्या के कारणों के बारे में नहीं पता चल पाया है। उसके बाएं हाथ पर i m sorry लिखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।