फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से हुई लड़ाई तो पति ने तोड़ दिए तीन दांत, पहुंचा जेल

Wed, 04 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
राजधानी दून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी को पीटकर उसके तीन दांत तोड़ दिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक अफरोज जहां पत्नी शादाब उर्फ तलत फकरी निवासी सी 12 क्लेमेंटटाउन से सोमवार की सुबह पति शादाब और जेठ रागिब उर्फ अहसान अली ने मारपीट की। इस दौरान सास और जेठानी भी आपस में लड़ गईं और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पति को भेजा जेल
पुलिस जांच में पता चला कि शादाब की अफरोज से दूसरी शादी है। इनकी शादी 12 अप्रैल 2015 को हुई। पुलिस ने शादाब पुत्र समीम अहमद निवासी लेन नंबर 12 क्लेमेंटटाउन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि आरोपी सय्यद की तलाश जारी है। पुलिस ने शादाब, राबिया सास, राशिव जेठ और नूरसबा जेठानी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें