फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा छात्र हरियाणा से बरामद

Wed, 04 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
kidnap - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। दो माह पूर्व अगवा किए गए छात्र को कांधला थाना पुलिस ने हरियाणा के जिला सिरसा से बरामद कर लिया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव चढ़ाव निवासी चोहण सिंह का पुत्र आशीष (15) कक्षा 10 का छात्र है। दो माह पूर्व छात्र को उसके पिता ने डांट दिया था। जिसके चलते वह घर से चला गया था।

काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। छात्र के पिता ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से पुलिस उसको तलाश कर रही थी। पीड़ित परिजनों ने कई दिन पूर्व एसपी शामली विजय भूषण से मिलकर छात्र को बरामद करने की मांग की थी। एसपी शामली के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक साहब सिंह ने एक टीम बनाकर सर्विलांस के माध्यम से सोमवार रात छात्र को हरियाणा के जिला सिरसा के गांव मोंदर में छापा मारकर बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


गांव मोंदर निवासी संजय को पुलिस ने छात्र के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सीओ सिटी निशांक शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी संजय ने छात्र को चढ़ाव गांव से ही नौकरी दिलाने का झांसा देकर अगवा कर लिया था। छात्र को उसने अपने घर पर बंधक बनाकर रखा हुआ था। आरोपी संजय परचून की दुकान करता है तथा अवैध रूप से शराब बेचता है।

आरोप है कि संजय उसको मारता पीटता था, जिस कारण छात्र काफी दहशत में था और अपने घर पर भी संपर्क नहीं कर पाया। मंगलवार को छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर आरोपी संजय को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें