फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर जहरखुरान ने किया माल साफ

Sat, 22 Feb 2014 04:15 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई अनजान व्यक्ति खुद को आपके परिजन का परिचित बताए तो सावधान हो जाएं। वह जहरखुरान भी हो सकता है।
विज्ञापन


अब तक ट्रेनों और बसों में सफर के दौरान तो जहरखुरानी की वारदात होती थीं, लेकिन अब बदमाश घरों में भी घुसने लगे हैं। ऐसे एक मामले में जहरखुरान ने एक बुजुर्ग महिला से हजारों के गहने लूट लिए।

नेहरु कॉलोनी में किया हाथ साफ
नेहरू कालोनी थानांतर्गत सुमन नगर निवासी शांति देवी (70) और उनकी पोती ऋतिका (16) घर में थीं। बैंक में कार्यरत उनके बेटे खिलानंद उनियाल ड्यूटी पर गए थे।
विज्ञापन


दोपहर में करीब 35 वर्षीय एक युवक उनके घर आया और खुद को खिलानंद का सहकर्मी बताया। बताया कि खिलानंद ने उसे घर से कोई कागज लेने भेजा है।

मिला दी चाय में नशीली दवा
कुछ देर बातचीत के बाद युवक धूप सेंकने शांति देवी के साथ छत पर चला गया। इस बीच शांति देवी उसके लिए चाय ले आईं। बातों में उलझाकर उसने चाय में नशीली दवा मिलाकर शांति देवी को पिला दी।
विज्ञापन


उनके बेहोश होते ही वह सोने के कुंडल, चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद ऋतिका छत पर आई तो दादी को बेहोश पड़ा देख शोर मचाया।

पड़ोसियों ने उनियाल और पुलिस को सूचित किया। शांति देवी को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां आधे घंटे बाद उन्हें होश आया। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें