फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानीः परिवार का करीबी बना हैवान, पैसों के लिए ले ली दो की जान

Sun, 26 Feb 2017 12:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
पिछले ‌‌दिनों हल्‍द्वानी में एक कर्नल के घर में लूट के साथ दो हत्याएं भी हुई थीं, जब पुलिस ने सख्ती की तो कर्नल के ही करीब रहने वाला एक युवक पुलिस की सख्ती के आगे टूट गया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया है कि वह चोरी के इरादे से घर में घुसा था, लेकिन महिलाओं की नींद खुलने पर अपनी पहचान जाहिर होने से बचने के लिए ही उसने दोनों महिलाओं को मार डाला।

लूट का माल और अन्य साथियों के सवाल पर फिलहाल वह पुलिस को साफ-साफ कुछ भी नहीं बता रहा। हालांकि पुलिस भी अभी पूरी तरह से उसके बयानो से संतुष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस संदेह के आधार पर पुताई करने वाले ठेकेदार, उसके पुत्र और बटमैन से पुलिस अलग-अलग पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सपर्ट को घर से मिले तीन फुट प्रिंट

murder
डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने कई लोगों को संदेह के दायरे में लेकर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ऐसा ही एक संदिग्ध रिटायर्ड कर्नल का करीबी भी है।

इधर, पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ करने वाली टीम से सवाल किए कि उस संदिग्ध ने ही अगर दोनों महिलाओं को मारा है तो हमले में प्रयुक्त हथियार कहां है, लूट का माल कहां है? पूछताछ में शामिल पुलिस कर्मियों का कहना है कि फिलहाल वह इससे ज्यादा कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

इधर, सवाल यह भी है कि घर से एक्सपर्ट को जो तीन फुट प्रिंट मिले हैं, उनमें से यदि एक उसका है तो बाकि दो फुट प्रिंट किसके हैं? इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे संदिग्ध कौन हैं? इस प्रकरण में एक बात तो साफ दिख रही है कि घटना में किसी करीबी का हाथ हो सकता है, जिसे घर की स्थिति के बारे में सारी जानकारी बहुत बेहतर तरीके से पता थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें