फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: गुरुकुल विवि के दो प्रत्याशियों का अपहरण, तीन पूर्व अध्यक्ष समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 06 Sep 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
Kidnapping - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव मैदान में उतरे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनीष कुमार और सचिव पद के प्रत्याशी राहुल कटियार का अपहरण कर लिया गया है। दो प्रत्याशियों के अपहरण के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक चुनाव स्थगित कर दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने छात्र प्रांजल गुप्ता की तहरीर पर विवि के छात्रसंघ के तीन पूर्व अध्यक्ष सहित छह छात्रों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दोनों प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी है। गुरुकुल कांगड़ी विवि में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनीष कुमार और सचिव पद के प्रत्याशी राहुल कटियार बुधवार को करीब 11.45 बजे विवि परिसर के गेट नंबर पांच पर अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे।

इसी बीच विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष चौहान, विक्रम भुल्लर, चर्चित बालियान सहित छात्र राहुल गुर्जर, प्रभात पंवार और अजय कुमार यहां पर पहुंचे। आरोप है कि इन सभी छात्रों ने चुनाव प्रचार कर रहे मनीष कुमार, राहुल कटियार और उनके समर्थकों के साथ गाली गलौज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसका विरोध करने पर आरोपित छात्रों ने मनीष कुमार और राहुल कटियार को कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। जिसकी सूचना मनीष कुमार और राहुल कटियार के समर्थकों ने तत्काल पुलिस को दी। कुछ ही देर में कनखल थाना अध्यक्ष ओमकांत भूषण मय फोर्स मौके पर पहुंचे।

इस दौरान पुलिस ने छात्रों से पूछताछ करते हुए मामले की जानकारी की। पुलिस ने विवि परिसर सहित कई अन्य स्थानों पर मनीष कुमार और राहुल कटियार की तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

इसी दौरान विवि के छात्र प्रांजल गुप्ता ने मनीष चौहान, विक्रम भुल्लर, चर्चित बालियान, प्रभात पंवार, राहुल गुर्जर, अजय कुमार आदि पर अपहरण का आरोप लगाते हुए कनखल थाने में तहरीर दी। कनखल थाना अध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि तहरीर मिलने पर छह छात्रों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें