फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन पहले दूल्हे ने किया शादी से इंकार, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

Sun, 23 Apr 2017 06:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में एक दूल्हे ने महज दस दिन पहले शादी करने से मना कर दिया। जिससे दुल्हन समेत उसके घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने दूल्हे और उसके परिवार के लोगों को काफी समझाया। थक-हारकर जब वे नहीं माने तो उन्होंने पुलिस की शरण ली। पुलिस अ‌धिकारियों ने जब कारण जानना चाहा तो वे भी हक-बक रह गए।
विज्ञापन


कनखल क्षेत्र की रमा विहार कालोनी निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी मयूर पुत्र सुभाष निवासी गणेशपुर रूडकी से तय हुई थी। 18 अप्रैल को सगाई हुई थी। सगाई में करीब साढ़े तीन लाख का खर्चा दुल्हन पक्ष ने किया था और 28 अप्रैल को शादी होना तय हुई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

दूल्हे ने मोबाइल पर मैसेज कर किया शादी से इंकार

आरोप है कि सगाई के अगले ही दिन दूल्हे मयूर ने बेटी के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर शादी से दो टूक इंकार कर दिया। हक्के बक्के रह गए युवती के पिता आनन फानन में तुरंत रूडकी पहुंच गए।
       
आरोप है कि युवक, उसके पिता, मां उषा, बहन पूजा, भाई शुभाशीष और बिचौलिये अमर सिंह ने उन्हें भला बुरा कहा और गाली गलौच करते हुए मारपीट भी की। शादी में कम से कम 20-25 लाख खर्च करने पर ही शादी करने की बात कही। इस पर दुल्हन के पिता ने असमर्थता जताई।

उन्होंने शादी की पूरी तैयारी कर लेने की बात का भी हवाला दिया लेकिन दूल्हा पक्ष नहीं माना। दुल्हन के पिता ने गंगनहर पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने फरियाद अनसुनी कर दी।
       
फिर पीडित ने एसपी सिटी से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। एसपी सिटी के आदेश पर कनखल पुलिस ने दहेज लोभी परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें