फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहशी दादा ने अपनी पोती को भी नहीं बख्शा

Wed, 25 Jun 2014 04:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, भवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के भवाली में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने नशे में धुत होकर अपनी चार साल की पोती को हवस का शिकार बनाना चाहा।
विज्ञापन


बच्ची के शोर मचाने पर पास में रह रहे परिजनों ने उसे आकर बचाया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है।
Trending Videos

चार साल की पोती से किया दुष्कर्म का प्रयास

पीड़िता की मां किसी के घर में काम कर परिवार का पालन पोषण करती है।

सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह काम से घर वापस लौटी और घर में अपनी चार साल की बेटी को अकेले छोड़कर पानी लेने चली गई।

इसी दौरान पास में रहने वाले उसके ससुर (60) नशे की हालत में उसके घर में घुस गए और वहां मौजूद पोती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।

दूसरे बेटे ने बच्ची को बचाया

बच्ची की चीख पुकार सुन पास में रहने वाले आरोपी का दूसरा पुत्र और पुत्रवधू वहां पहुंचे।

उन्होंने किसी तरह बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इस बीच आरोपी वहां से फरार हो गया।

मामला राजस्व पुलिस क्षेत्र का होने के कारण कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी संबंधित पट्टी पटवारी राजेंद्र सनवाल को दी।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

पटवारी सनवाल ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ  धारा 376/511 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उपजिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें