फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां' ने अपने दोस्त से बार-बार करवाया बेटी का रेप

Sun, 06 Jul 2014 07:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार (पौड़ी)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के कोटद्वार में एक अनाथ किशोरी के साथ उसकी पालनहार ‘बड़ी मम्मी’ के संरक्षण में ही एक माह तक दुराचार होता रहा।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने किशोरी को थाने तक पहुंचाया। किशोरी ने थाने में जो कुछ सुनाया, वह हैरान करने वाला था।

मामले में महिला (बड़ी मम्मी) और उसके पुरुष मित्र के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अनाथ किशोरी के साथ एक महीने तक हुआ दुरुचार

दुराचार का आरोपी व्यक्ति मुजफ्फरनगर जनपद के शामली का निवासी है। पुलिस ने आरोपी महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

दुराचार के आरोपी की तलाश में पुलिस शामली गई है। पुलिस के अनुसार गिंवईस्रोत नई बस्ती की एक महिला ने पड़ोस की ही महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

इसमें कहा गया है कि महिला के संरक्षण में एक अनाथ किशोरी के साथ महीने भर से शामली निवासी सुरेंद्र सिंह दुराचार करता आ रहा है।

दो अनाथ बच्चियों को पाल रही है ‘बड़ी मम्मी’

पीड़ित किशोरी आरोपी महिला को ‘बड़ी मम्मी’ कहती है।

पुलिस ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हुई दो बच्चियों का लालन-पालन करीब छह-सात वर्ष से पड़ोस में ही रहने वाली आरोपी महिला कर रही थी।

आरोपी महिला के यहां उसके पुरुष मित्र सुरेंद्र सिंह का आना-जाना है। सुरेंद्र महिला की जानकारी में किशोरी के साथ दुराचार करता रहा।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताई पूरी कहानी

गत सात जून को भी वह कोटद्वार आया था, दो दिन यहां रहने के बाद वह किशोरी को अपने साथ मुजफ्फरनगर ले गया।

महिला ने दुराचार की बात किसी को न बताने की हिदायत दी थी। कई दिनों से जुल्म सह रही किशोरी ने पड़ोसियों से इस बात का जिक्र किया।

शनिवार को पड़ोसी महिला अन्य महिलाओं की मदद से पीड़ित को थाने तक पहुंचाने में सफल रही। पीड़िता ने पूरी कहानी पुलिस को बताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें