फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने का गम भुला न पाई छात्रा, जहर खाकर दे दी जान

Tue, 16 Feb 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ सेवन करने की बात सामने आ रही है। कंट्रोल रूम पर आई सूचना के बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों का कहना है कि कक्षा नौ में फेल होने के बाद से वह गुमसुम थी।
विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने माता-पिता के देवबंद जाने के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। शाम को परिजन घर आए तो उन्होंने छात्रा को पहले दून और फिर कोरोनेशन में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को बिना बताए शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे।
Trending Videos
विज्ञापन

परिजन बोले, कक्षा नौ में फेल होने के बाद थी गुमसुम

देर रात पौने ग्यारह बजे के करीब किसी ने 100 नंबर पर छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत होने की खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसओ विनोद गुंसाई ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में आया है कि छात्रा ने किसी तरह के जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। परिजनों का कहना है कि पिछले साल कक्षा नौ में फेल होने के बाद से वह गुमसुम रहती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें