साली को प्रेम जाल में फंसाने की जानकारी होने पर मिर्जापुर के हलिया थानाक्षेत्र के गलरा निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार की दोपहर दामाद की पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी।
मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया।
गलरा निवासी हरी प्रजापति की बड़ी बेटी रोशनी से बरडीहा निवासी शिवचंद्र (28) का प्रेम संबंध था। हरी ने शिवचंद्र पर छेड़खानी का केस दर्ज कराकर जेल भेजवाया था। जेल से छूटने के बाद शिवचंद्र ने वर्ष 2009 में भाग कर रोशनी से शादी कर ली थी। हरी ने भी उनको माफ कर दिया था।
रोशनी अक्सर शिवचंद्र के साथ मायके आती थी। इसी बीच शिवचंद्र का संबंध रोशनी की छोटी बहन से हो गया। रोशनी के अनुसार मई 2015 में छोटी बहन से शिवचंद्र का संबंध हो गया।