पुलिस हिरासत में दिनदहाड़े गैंगस्टर देवपाल राणा की हत्याकर अपराध जगत में नई सनसनी बना सहारनपुर जिले का ऋषिपाल राणा यूपी ही नहीं उत्तराखंड में भी राजनीतिक शख्सियतों के संपर्क में हैं।
सूत्रों की मानें तो उसे कुमाऊं क्षेत्र के एक विधायक का राइट हैंड बताया जा रह है। हाल में भी इस विधायक से ऋषिपाल की बात होती रही है। ये संकेत मिलते ही पुलिस अधिकारी दोनों का कनेक्शन तलाशने में जुट गए हैं। अगर शीघ्र ऋषिपाल की गिरफ्तारी नहीं हुई तो विधायक को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
देवपाल राणा अपराध जगत के साथ-साथ राजनीति में भी सीधी दखल रखता था। ऐसी ही पृष्ठभूमि देवपाल राणा की हत्या का तानाबाना बुनने के कथित मुख्य आरोपी ऋषिपाल राणा की भी बताई जा रही है।