रामनगर कोर्ट परिसर में सोमवार को हुई गैंगवार के बाद सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर कोर्ट परिसर के मीटिंग हॉल में न्यायिक अधिकारियों और अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने को लेकर प्रस्ताव बनाकर हाईकोर्ट को भेजा गया। बजट मिलने पर परिसर में सीसी कैमरे लगेंगे।
विज्ञापन
साथ ही सुरक्षा गार्ड तैनात होंगे। कोर्ट परिसर की एंट्री प्वाइंट को घटाकर इसके बरामदों को ग्रिल से कवर किया जाएगा। साथ ही एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जाएगी।
रामनगर कोर्ट परिसर में हुई न्यायिक अधिकारियों एवं अधिकवक्ताओं की बैठक में सोमवार को हुई घटना पर चिंता जताई गई। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाने पर चर्चा की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पेशी के दौरान हुई लापरवाही पर भी ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर अपर जिला जज प्रथम सुशील कुमार तोमर ने कहा कि कोर्ट में गैंगवार की घटना गंभीर मामला है। यह चिंता का विषय है कि अपराधी हथियार लेकर कोर्ट में दाखिल हो गए।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा सभी के लिए महत्वपूर्ण विषय है। जल्द की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कराए जाएंगे। अधिवक्ताओं का कहना था कि इस घटना से बदमाशों के साथ-साथ निर्दोषों की जान को भी खतरा था।
डेली रिपोर्ट के जरिए हाईकोर्ट तक पहुंचा सुरक्षा का मुद्दा
इस दौरान परिसर में सुरक्षा के लिए सीसी कैमरे लगाने, गार्ड की तैनाती करने, एंट्री प्वाइंट दो या तीन तक सीमित किए जाने तथा कोर्ट के बरामदों को ग्रिल से कवर किए जाने के सुझाव दिए गए। जिस पर रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्यों और न्यायिक अधिकारियों ने सहमति जताई। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर हाईकोर्ट भेजा गया।
बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज प्रथम सुशील तोमर ने की। इस मौके पर एडीजे प्रथम सुशील तोमवार जेएम द्वितीय अनूप सिंह, जेएम प्रथम संदीप तिवारी, एसोसिएशन अध्यक्ष विपुल कुमार वालिया, सचिव चौधरी अमित कुमार, एडवोकेट सत्यपाल सिंह, चौधरी दीप सिंह, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, मुनीश चंद, संदीप यादव, श्रीकांत धीमान, अमर पाल सिंह, अमर पाल सिंह, राव मुनफैत अली, चौधरी लिल्लू सिंह, संजय कांबोज समेत सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
डेली रिपोर्ट के जरिए हाईकोर्ट तक पहुंचा सुरक्षा का मुद्दा
बताया गया है कि प्रत्येक दिन जिला जज के माध्यम से रिपोर्ट हाईकोर्ट भेजी जाती है। सोमवार को हुई घटना के बाबत भी पूरी रिपोर्ट हाईकोर्ट भेजी गई। जिसके चलते रुड़की रामनगर कोर्ट की सुरक्षा का मुद्दा हाईकोर्ट तक पहुंचा। अब इसे लेकर हुई बैठक के बाद कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था जल्द दुरुस्त होने की उम्मीद है।
एसोसिएशन आज लगाएगी आठ सीसी कैमरे
बैठक में रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से घोषणा की गई कि एसोसिएशन अपने स्तर से पसिर में आठ सीसी कैमरे लगाएगी। सीसी कैमरे लगाने का काम बुधवार से ही शुरू कर दिया जाएगा।