जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर कैसे अपनी प्रेम कहानी को आगे बढ़ा रहा है जब ये राज खुला तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रेमिका की एक गलती ने दोनों की प्रेम कहानी के सारे राज खोल दिए। प्रेमिका की बातें सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।
कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी का हरिद्वार जेल में भी सिक्का चल रहा है। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब सहारनपुर की एक महिला से राठी ने एक घंटे तक बंद कमरे में गुफ्तगू की।
रुडकी जेल कैंपस में हुई गैंगवार के तौर पर राठी का नाम सामने आया था। राठी ने तब जेल से ही अपने गुर्गों को कुख्यात चीनू पंडित के जेल से बाहर कदम रखने की जानकारी दे दी थी और फिर खून की होली खेली गई थी।
अब हरिद्वार जेल में भी राठी के हौसले बुलंद है। मामला एक मई का है। गैंगस्टर पर निगाह गढ़ाए बैठी पुलिस को जब पता चला कि सहारनपुर के मोहल्ला छिपियान की एक महिला राठी से मिलने पहुंची है और उसने मुलाकात की पर्ची विपिन जैन के नाम से बनवाई है तो सीआईयू और सिडकुल पुलिस ने जेल के बाहर जाल बिछाया।