उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में छेड़खानी को लेकर शादी में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैरदस्तंदाजी रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि पुलिस छेड़खानी की बात से इनकार कर रही है।
शादी में हुआ विवाद
गोविंद नगर निवासी संजय बिष्ट की ओर से दी गई तहरीर में कहा है कि गिवईस्रोत में बीती रात को एक शादी में उनके बच्चों के साथ अन्य बच्चों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
पढ़ें, मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, तीसरी मंजिल से फेंकी लाश
उस समय तो उन्होंने विवाद शांत करा दिया लेकिन इस विवाद के बाद चार युवकों ने उन पर लात-घूंसों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें उसके अलावा ढकिया निवासी सूरज रावत और गुजरात से आए सुरेंद्र सिंह के सिर पर चोटें आई हैं।
पुलिस को छेड़खानी की सूचना नहीं
उन्होंने नवीन, सोनू और विनोद निवासी झूला बस्ती और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। शादी में युवतियों के साथ छेड़खानी की भी सूचना है।
पढ़ें, पूर्व सांसद के बेटे पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज
कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों घायलों का मेडिकल भी कराया गया है। छेड़खानी की कोई सूचना नहीं मिली है।