हैसियत के फर्जी दस्तावेजों के बूते देहरादून की बैंक ऑफ बड़ौदा की राजपुर रोड शाखा से दो करोड़ रुपए कर्ज लेकर हड़पने के आरोप में हरिद्वार की एक कंप्यूटर फर्म समेत दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
राजपुर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ प्रबंधक गुरुदीप लूथरा ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि हरिद्वार के रानीपुर मोड निवासी मैसर्स नेशनल एएस कंप्यूटर और न्यू हरिद्वार कालोनी निवासी रेखा पत्नी विजय कुमार और शिमला एंक्लेव निवासी सी बिमलेश ने बैंक से वर्ष 2010 के दौरान दो करोड़ रुपये का कर्ज ऋण लिया था।
तब दिए गए प्रमाण पत्रों में हैसियत काफी अधिक दिखाई थी, जो जांच में सही नहीं मिली। इंस्पेक्टर कोतवाली एसएस बिष्ट ने कहा कि मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। मामले में पहले भी मामले दर्ज हो चुके हैं।