फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! तारीफों के पुल बांधकर महिलाओं को लूट रहे ये ठग

Mon, 18 Jan 2016 08:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में ठगों का ऐसा गैंग सक्रीय है जो केवल महिलाओं की तारीफ कर उन्हें अपना शिकार बना रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं को स्वस्थ करने का झांसा देकर चेन, कुंडल आदि गहने ठगने वाले दो शातिर ठग आखिरकार गंगनहर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों के कब्जे से सात जनवरी को महिला से ठगे गए सोने के कुंडल व पर्स भी बरामद हो गया। पूछताछ में दोनों ने ठगी का जो तरीका बताया है, उससे महिलाओं को सबक सीखने की जरूरत है।

पूछताछ में पता चला है कि बदमाशों ने महिलाओं को बातों के मायाजाल में उलझाकर यूपी और उत्तराखंड के तमाम शहरों में इसी तरह से ठगी की है। रुड़की में महिलाओं से चेन, कुंडल ठगने के कई मामले सामने आ चुके हैं। बीती सात जनवरी को बीएसएम तिराहे पर एक महिला ठगों के जाल में फंस गई। इसके बाद लक्सर में भी एक महिला से कुंडल ठगे गए।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल की अगुवाई में पुलिस की एक टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाशिम कुरैशी निवासी मोहल्ला करुला कटघर, जिला मुरादाबाद और अकरम निवासी हलालपुर देहात सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से महिला के कुंडल व सामान सहित पर्स भी बरामद हुआ। पूछताछ में ठगी का तरीका सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई।
विज्ञापन

ठगी की तमाम घटनाओं को दिया अंजाम

आरोपियों ने बताया कि वह पता पूछने के बहाने राह चलती महिलाओं को रोकते हैं। बातों-बातों में चेहरा पढ़कर महिला में सामान्य अच्छाइयां गिनाकर उनका विश्वास जीत लेते हैं और फिर उनकी परेशानियां हल करने का भरोसा दिलाते हैं। इसी बीच एक ठग बोलता है कि सारी परेशानियां अभी हल हो सकती हैं।

इसके लिए महिला को शरीर से धातु उतारकर उन्हें देनी होगी और अगल बगल देखे बिना 40 कदम बिल्कुल सीधे चलना है। इस पर अधिकांश महिलाएं अपने कुंडल व चेन उन्हें थमा देती हैं। बदमाशों ने उत्तराखंड के अलावा सहारनपुर, मुरादाबार, लखनऊ, बाराबंकी, बरेली आदि शहरों में इसी कला से ठगी की तमाम घटनाओं को अंजाम दिया है।

आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसएसआई महेश्वर पुर्वाल, पुरानी तहसील चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान, कांस्टेबल इसरार अली, प्रभाकर थपलियाल, दिनेश पंवार व एसओजी की टीम शामिल रही।

इन जुमलों से बचें महिलाएं
ठगी करने वाले बदमाश कुछ रटे-रटाए जुमलों का इस्तेमाल करते हैं। आरोपी महिलाओं से कहते हैं कि आप हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहती हैं, मगर आपकी तकलीफ में कोई साथ नहीं देता। आप दान-दक्षिणा खूब करती हैं जिससे आपके हाथ में पैसा नहीं रुकता। महिलाओं को चाहिए कि रास्ते में रोककर कोई ऐसे जुमलों का प्रयोग करे तो संभल जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें