काशीपुर में हथियारों से लेस दंबग एक घर में घुस गए। दबंगों ने घर में घुसकर युवती का अपहरण कर लिया।
उस वक्त घर में युवती और बीमार दादी के अलावा और कोई नहीं था। परिजनों के घर पहुंचने पर युवती ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
युवती के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले मोहल्ले के ही चार युवकों ने उसकी बेटी को डरा-धमका कर उसका अश्लील फोटो खींच लिया।