फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता पर फायरिंग, पिस्टल समेत दबोचा गया नेशनल शूटर

Tue, 13 Dec 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फायरिंग करने वाले आरोपी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
देहरादून में पटेलनगर क्षेत्र में दो हथियारबंद युवकों ने सोमवार रात एक महिला अधिवक्ता पर फायर झोंकने से हड़कंप मच गया। हालांकि महिला अधिवक्ता बाल-बाल बच गईं। अधिवक्ता के शेर मचाने पर लोगों ने एक हमलावर को रिवाल्वर समेत दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी राष्ट्रीय निशानेबाज बताया जा रहा है।
विज्ञापन


देर रात तक पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी। पकड़ा गया आरोपी फायर करने की बात नकार रहा है। पुलिस ने बरामद रिवाल्वर से फायर की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया है। देर रात मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

महिला अधिवक्ता और प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को जैसा बताया उसके मुताबिक, पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के शिमला बाईपास निवासी (बंसल होम के पास) अधिवक्ता रेखा शर्मा सोमवार रात करीब पौने नौ बजे घर पहुंची थी, अंदर जाने के लिए जैसे ही दरवाजे का कुंडा खोला तो पहले से बाइक पर मौजूद दो युवकों ने पिस्टल तानकर उन्हें आतंकित किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता के बगल से निकली गोली

गन शॉट
रेखा शर्मा घर में जाने के बजाए बाहर की तरफ चिल्लाते हुए भागीं। आरोप है कि इसी दौरान जान से मारने की नीयत से आरोपियों में से एक ने उन पर फायर कर दिया। गोली महिला अधिवक्ता के बगल से निकल गई। शोर-शराबा होने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने एक हमलावर को रिवाल्वर समेत दबोच लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया।
 
इसी बीच सूचना पाकर एसपी सिटी अजय सिंह के अलावा पटेलनगर और क्लेमेंटटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हमलावर परीक्षितगढ़, मेरठ निवासी सौरभ उर्फ वरुण को लेकर पटेलनगर थाने आ गई, जहां पर उससे पूछताछ की जा रही है।

एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी के पास दो 0.32 बोर की रिवाल्वर और एक दो नाली बंदूक है। पूछताछ में आरोपी वरुण फायर करने से मना कर रहा है। एफएसएल की टीम से बरामद पिस्टल का परीक्षण कराया जा रहा है कि फायर हुआ था या नहीं। फरार साथी रविंद्र सिंह निवासी नारसन की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई।
विज्ञापन

ढाई महीने पहले रेखा के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा

police - फोटो : Bureau
महिला अधिवक्ता रेखा शर्मा के खिलाफ ढाई माह पहले क्लेमेंटटाउन थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ था। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि अधिवक्ता डीके मित्तल की पत्नी सुशीला मित्तल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रेखा शर्मा उनके पति डीके मित्तल के नाम का पति के रूप में नाजायज प्रयोग कर रही हैं।

पुलिस ने जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। रेखा शर्मा एफआईआर के खिलाफ हाईकोर्ट गईं, जहां से उन्हें राहत मिल गई थी। इस मामले की विवेचना अभी चल रही है।

एसपी सिटी अजय सिंह का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने सुशीला मित्तल के कहने पर महिला अधिवक्ता को भयभीत करने के लिए ऐसा किया था। पूछताछ के लिए सुशीला मित्तल को मंगलवार को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें