फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर बार में बवाल, सिपाही हुआ घायल

Wed, 17 Sep 2014 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार में बदरीनाथ मार्ग स्थित एक होटल के बार में नशे में धुत युवकों ने बार में जमकर हंगामा मचाया। यहीं नहीं मारपीट और तोड़फोड़ की सूचना पर पहुंचे पुलिस के सिपाही पर चाकू से हमलाकर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


सिपाही ने मोटर साइकिल से कार सवारों का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर रोककर दो को धर लिया जबकि दो अन्य फरार हो गए।

होटल कर्मी और पुलिस कर्मी की की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मंगलवार देर रात बदरीनाथ मार्ग स्थित होटल सूर्या प्लाजा के बार में भाबर के चार युवा शराब पी रहे थे। नशा होने के बाद उन्होंने बार में मौजूद अन्य लोगों के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


बार कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वे नहीं माने। इसके बाद वे होटल के किचन में पहुंचकर चापड़ और चाकू लेकर उन्हें लहराने लगे। इससे होटल कर्मियों में दहशत मच गई।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी भेजे गए जेल

होटल कर्मी रणजीत सिंह रमोला ने पुलिस कर्मी राकेश पंवार को मोबाइल पर सूचना दी। सूचना पर होटल पहुंचे पुलिसकर्मी ने युवकों को तोड़फोड़ करने से रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने सिपाही की भी पिटाई कर दी।

पुलिस कर्मी ने जैसे ही एक युवक को पकड़ने का प्रयास किया, युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसके दोनों हाथ जख्मी हो गए। चारों युवक कार में सवार होकर भाग निकले।

सिपाही राकेश पंवार ने अपनी बाइक से उनका पीछा किया। दो युवकों देवेंद्र सिंह पुत्र कमल सिंह रावत निवासी पदमपुर सुखरौ और सचिन पटवाल उर्फ मुकेश पुत्र तेजपाल सिंह निवासी पदमपुर मोटाढाक को दबोच लिया, जबकि उनके साथी अनूप बहुखंडी और भास्कर दिवाकर फरार हो गए।

पुलिस ने कार सीजकर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें