फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट को लेकर भिड़े दो पक्ष, युवक को घोपा चाकू

Wed, 11 May 2016 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की

सार

  • गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव का मामला
  • एक पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर जमकर किया हंगामा
विज्ञापन
मारपीट के दौरान एक युवक चाकू से घायल हो गया। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से सटे सलेमपुर में एक प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक युवक को चाकू लग गया। लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचकर युवक और उसके परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने युवक का मेडिकल कराते हुए जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


सलेमपुर में एक प्लाट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार को एक पक्ष ने निर्माण के लिए प्लाट पर ईंटें रख दीं जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। कहासुनी होने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसी बीच एक पक्ष के राहुल सैनी के हाथ में चाकू लग गया।

लहूलुहान हालत और फटे कपड़े में युवक को उसके परिजन कोतवाली लेकर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस को पूछताछ के दौरान चाकू लगने का मामला प्रथम दृष्ट्या संदिग्ध लगा।
विज्ञापन


इसपर घायल पक्ष ने हंगामा करते हुए दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवक को मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि झगड़ा प्लॉट के मालिकाना हक को लेकर हुआ है, दूसरे पक्ष को कोतवाली बुलवाया गया है। पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चोरी के मामले में रिक्शा चालक हिरासत में

अरेस्ट
एक दिन पहले रुड़की के सिविल अस्पताल में चोरी के मामले में पुलिस ने रामपुर के रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया। दरअसल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोर की शक्ल रिक्शा चालक से मिलती जुलती है। पुलिस ने उसे कोतवाली लाकर पूछताछ की। आस पास के लोगों से भी उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

सिविल अस्पताल में पुलिस चौकी होने के बावजूद लगातार चोरियां हो रही हैं। तीन दिन पहले आईसीटीसी कक्ष से दिन दहाड़े कंपयूटर चोरी कर लिया गया। कंप्यूटर चोरी कर ले जा रहा आरोपी अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस फुटेज में दिख रहे हुलिये के आधार पर जांच में जुटी है।

रामपुर के रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि चोरी के मामले में संदिग्धों से पूछताछ जारी है, जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें