फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र और दामाद ने दिव्यांग की पत्नी से की दुष्कर्म की कोशिश, एक गिरफ्तार 

Mon, 07 May 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
rape - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

एक महिला ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376/511, 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

क्षेत्र निवासी एक महिला ने सोमवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका पति दिव्यांग है और काम के सिलसिले में बाहर रहता है। परिवार के भरण पोषण के लिए वह भी लोगों के घरों में काम करती है। आरोप है कि कुछ दिन पहले फल व्यवसायी शकील ने उससे अभद्रता की, जिस पर उसकी उससे हाथापाई भी हुई थी। लोकलाज के चलते उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। बीते शनिवार को देवर और देवरानी कहीं बाहर गए थे। घर में बीमार सास अपने कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस बीच शकील, उसका पुत्र सलीम और दामाद फरमान उसके घर घुस आए और गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए गए और मारपीट की गई। शोर मचाने पर मोहल्ले के तमाम लोग एकत्र हो गए। इस पर दो लोग उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी सलीम को मोहल्ले वासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें