फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजीपुरा में पलटी बेकाबू वॉल्वो, मां-बेटे की मौत

Mon, 07 May 2018 07:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
Volvo
विज्ञापन
लखनऊ से काठगोदाम जा रही आलमबाग डिपो की वॉल्वो बस ट्रक को बचाने में अनियंत्रित होकर भोजीपुरा में ईश्वरी प्रसाद आईटीआई के सामने पलट गई। हादसा रविवार तड़के करीब 4:15 बजे हुआ। दुघर्टना में मां-बेटे की मौत हो गई। 13 यात्री घायल हैं। बस में 35 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस चालक भाग निकला।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाने के इंस्पेक्टर राजेश सिंह के मुताबिक, रॉयल क्रूजर वॉल्वो बस लखनऊ के चारबाग से काठगोदाम के लिए रवाना हुई थी। यात्रियों का अनुमान है कि बस के ड्राइवर विनोद निवासी लखनऊ को झपकी आ गई थी। इससे वॉल्वो भोजीपुरा थाने से सौ कदम पहले इदौआ मोड़ पर ईश्वरी प्रसाद आईटीआई के सामने तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के दौरान पलट गई। कंडक्टर अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक, ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने बाएं ओर गाड़ी काटी, जिससे बचने के लिए ड्राइवर को कच्ची मिट्टी में बस उतारनी पड़ी। लेकिन वहां बड़ा गड्ढा था, जिसकी वजह से बस पलट गई। भोजीपुरा पुलिस ने टोल प्लाजा से क्रेन मंगवाकर ग्रामीणों की सहायता से यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान लखनऊ डीएम के पेशकार तुलाराम की पत्नी आशा देवी (47) और उनके बेटे आदित्य (15) की मौत हो गई।

यह दुखद हादसा है। पुलिस ने तत्काल घायलों को बस से निकालकर उन्हें मदद पहुंचाई। गंभीर घायल नहीं होने यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भेजा गया है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें