फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूरताः बेटी ने कत्ल होते देखा तो उसे भी मार डाला

Sun, 20 Oct 2013 04:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद के दिन खुद को गोली मारकर जान देने वाली नवीं की छात्रा की मां ने मामले को खुदकुशी के बजाय हत्या बताया है।
विज्ञापन


एसएसपी को दी शिकायत
एसएसपी को दी शिकायत में उन्होंने पति और देवर पर आरोप लगाया है। सुभाषनगर निवासी रिटायर्ड दारोगा मुस्तजाब हुसैन जैदी की बेटी ने ईद के दिन घर पर पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी।

पढ़ें, रोज 10 हजार की चाय पीते हैं उत्तराखंड के CM

घटना के वक्त जैदी और उनका बेटा नमाज के लिए गए थे। उनकी पत्नी राजिया जैदी तलाक के बाद अलग रहती हैं। शनिवार को राजिया ने एसएसपी केवल खुराना से मुलाकात की। उन्होंने पति और देवर पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पढ़ें, 'ऐसे नहीं संभल पाएगी उत्तराखंड की विरासत'

राजिया का आरोप है कि संपत्ति के लालच में कुछ माह पूर्व आरोपितों ने अपने चचेरे भाई शामिर पुत्र आफताब की हत्या कर दी थी। उनकी बेटी ने यह हत्या होते देख ली थी। इसके बाद से वह मानसिक तौर पर परेशान थी।
विज्ञापन


कोई कार्रवाई नहीं हुई
राजिया के मुताबिक उन्होंने तब भी क्लेमनटाउन पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन पति के रिटायर्ड दारोगा होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि बेटी के चश्मदीद गवाह होने की वजह से ही उसकी हत्या की गई। एसएसपी ने जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें