दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
युवती ने अपने ही जानने वाले पांच लोगों पर संगीन आरोप लगाए हैं। लेकिन अगर यह आरोप सच हैं तो इन्हें जानकर आपका इंसानियत से विश्वास उठ जाएगा।
देहरादून में एक युवती ने पांच लोगों पर धोखे से अपने घर बलाकर कमरे में कैद कर दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपना एक्सीडेंट होने की बात कहकर पीड़िता को घर पर बुलाया
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी
- फोटो : Demo
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अजबपुर खुर्द निवासी एक युवती अपने जानने वाले हरियाणा निवासी मोहसिन के घर गई। पीड़िता ने बताया कि मई माह में मोहसिन ने अपना एक्सीडेंट होने की बात कहकर उसे हरियाणा बुलाया।
वहां मोहसिन ने परिजनों के साथ मिलकर उसे कमरे में कैद कर लिया और दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़िता की शिकायत पुलिस ने मोहसिन, उसके पिता मोहसिर, मां साबिया, उसके चाचा-चाची, दोस्त शाहिद व रोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।