फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी बात पर आया इतना गुस्सा कि नुकीली चीज से फोड़ दी बुजर्ग की आंख

Fri, 15 Sep 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीड़‌ित महताब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। छोटी-छोटी बातों पर लोग एक दूसरे की जान लेने को उतारू हैं। मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने 58 वर्षीय बुजुर्ग की आंख फोड़ डाली।
विज्ञापन


हमले में बुजुर्ग का बेटा भी जख्मी हो गया। बुजुर्ग को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चांदनी महल थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित मेहताब (58) परिवार के साथ पुरानी दिल्ली के मछली वालान में रहते हैं। इनका अपना कारोबार है। सोमवार रात 12.50 बजे मेहताब अपने बेटे शाहदाब व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुंईवालान स्थित सुपर मार्केट आए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मेहताब की आंख की रोशनी जा सकती है

मेहताब अपनी कार को बाजार के पास ही पार्क करने लगे। इसी दौरान दो युवक आ गए और मेहताब से कार को कहीं और लगाने की बात करने लगे। शाहदाब के विरोध करने पर आरोपियों में से एक ने नुकीली वस्तु मेहताब की आंख पर मार दी।

पुलिस ने मेहताब को पहले एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें गुरु नानक अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां भी उनका इलाज नहीं हो पाया। बाद मे परिजनों ने मेहताब को दरियागंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

डॉक्टरों का कहना है कि आंख में गंभीर घाव है, इसकी वजह से हमेशा के लिए मेहताब की आंख की रोशनी जा सकती है। बुधवार को तबीयत कुछ बेहतर होने पर मेहताब ने अपना बयान दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें