फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेल करने के लिए रची गैंगरेप की काली कहानी

Sat, 07 Jun 2014 07:42 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की क्षेत्र के एक युवक पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला की सच्चाई जब सामने आई तो पुलिस सन्न रह गई।
विज्ञापन


गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला चरथावल थाने की वांटेड निकली। उसके खिलाफ चरथावल थाने में 307 का मुकदमा दर्ज है।

बताया जा रहा है कि इसी मामले में दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के लिए उसने पूरी साजिश रची, लेकिन पुलिस की पड़ताल में पोल खुल गई।

पुलिस पर भी लगा चुकी है आरोप

पुलिस के अनुसार महिला इससे पहले चरथावल पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगा चुकी है। चरथावल पुलिस देर रात महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

यूपी मुजफ्फरनगर के उल्हेड़ा गांव निवासी एक महिला ने भगवानपुर थाने पहुंचकर गांव के चार-पांच लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था।

महिला ने आरोप लगाया था कि उसके गांव के ही लोगों ने झांसा देकर रुड़की ईदगाह चौक के पास बृहस्पतिवार को उसे कार में बैठा लिया था। इसके बाद उसे नशीला जूस पिलाकर भगवानपुर स्थित बाग में गैंगरेप किया था।

मामले से पुलिस महकमे में मचा था हड़कंप

घटना की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया था। मामला सामने आने के बाद एसएसपी सदानंद दाते ने गंगनहर पुलिस को गहनता से जांच करने के आदेश दिए थे।

इसके बाद आरोप लगाने वाली महिला को घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां महिला की बात पुलिस के गले नहीं उतरी।

फिर पुलिस ने उसके गांव में संपर्क साधा तो पता चला कि उसकी कुछ लोगों से रंजिश है।
विज्ञापन

307 से बचने के ल‌िए रची गैंगरेप की कहानी

गंगनहर पुलिस ने चरथावल थाने से जानकारी जुटाई तो पता चला कि महिला के खिलाफ ही थाने में 307 का मुकदमा कुछ दिन पूर्व दर्ज हुआ है और इसी से बचने के लिए वह दूसरे पक्ष पर गैंगरेप का आरोप लगा रही है।

जानकारी मिलने पर चरथावल पुलिस महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि महिला ने 307 के मुकदमे में दबाव बनाने के लिए गैंगरेप की झूठी कहानी रची थी। महिला को चरथावल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें