फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के सामने ही महिला ने लगा ली आग, गंभीर

Sat, 07 Jun 2014 07:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार के रिखणीखाल विकासखंड के खाल तल्ला गांव में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। परिजनों के अनुसार महिला ने खुद ही आग लगाई है।
विज्ञापन


आग बुझाने के प्रयास में उसका  पति भी झुलस गया है। महिला को यहां राजकीय संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार खाल तल्ला निवासी बबीता देवी (24) पत्नी धर्मपाल ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे खुद को आग लगा दी।

70 प्रतिशत जली महिला

धर्मपाल ने कंबल डालकर किसी तरह से आग बुझाई। तब तक महिला बुरी तरह से झुलस चुकी थी। आग बुझाने में उसके पति के हाथ और शरीर भी झुलस गया।

ग्रामीण दोनों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल ले गए।

उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पति-पत्नी को कोटद्वार रेफर किया गया। डाक्टरों ने बताया कि महिला करीब 70 प्रतिशत जली है, जबकि उसका पति 20 प्रतिशत तक जला है।
विज्ञापन

महिला का बयान नहीं हो पाया दर्ज

धर्मपाल ने बताया कि गांव में उसकी बूढ़ी मां है और एक साल का बेटा है। उसका कहना है कि शाम के वक्त उसकी पत्नी खाना बना रही थी अचानक उसने घर में ही रखा मिट्टी तेल खुद पर छिड़क कर आग लगा दी।

वह ट्रक चालक के साथ हेल्पर का काम करता है। अस्पताल की सूचना पर नायब तहसीलदार अबरार अहमद महिला के मजिस्ट्रीयल बयान लेने गए। लेकिन महिला बयान नहीं देने की स्थिति में नहीं थी। धर्मपाल के ही बयान लिए जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें