फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मुहरों के साथ पकड़े गए 'नेता' जी

Tue, 28 Jan 2014 09:02 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में कई अफसरों और निजी संस्थानों की फर्जी मुहरें रखने पर पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। अवैध पिस्टल के साथ ठेकेदार का नौकर भी गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन


ठेकेदार ने खुद को यूपी कांग्रेस का नेता बताकर पुलिस पर रौब झाड़ने की कोशिश भी की। पुलिस ठेकेदार का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। एसएसपी केवल खुराना ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में टीम के लिए इनाम की घोषणा की।

कई फर्जी मुहरें
सोमवार देर रात लक्खीबाग चौकी पुलिस ने रेलवे स्टेशन के समीप गौरव चंद्र (20) पुत्र प्रेमचंद्र निवासी ग्राम पोखरी, बलवाकोट पिथौरागढ़ को पकड़ा। तलाशी में गौरव के पास एक पिस्टल मिली, जिसमें तीन कारतूस थे।
विज्ञापन


गौरव ने बताया कि वह रोहित सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी फेज-1 वसंत विहार का नौकर है। शराब के नशे में वह पिस्टल लेकर आ गया था। गौरव से यह भी पता लगा कि रोहित के घर में कई फर्जी मुहरें हैं। देर रात शहर कोतवाली पुलिस और वसंत विहार पुलिस की संयुक्त टीम ने रोहित के घर पर दबिश दी।

रोहित मूल रूप से भावनपुर निकट जेल चुंगी, मेरठ (यूपी) का रहने वाला है। उसकी लक्जरी कार पर यूपी कांग्रेस से संबंधित बोर्ड भी मिला है। रोहित के ससुर यूपी पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी बताए गए हैं। पूछताछ में रोहित ने पिस्टल अपनी होने से इनकार किया। रोहित ने कहा कि उसका पिस्टल मेरठ स्थित शिवा गन हाउस में जमा है।

रोहित के घर की तलाशी के दौरान एक पॉलीथीन में एसडीएम दिल्ली, इनकम टैक्स, कोतवाली रानीखेत, प्रबंधक सिंडिकेट बैंक, नई दिल्ली, कार्यपालक अभियंता दिल्ली केंद्रीय मंडल-1 के अफसरों और निजी संस्थानों के संचालकों की 20 मुहरें मिली।

पुलिस के अनुसार कोई व्यक्ति इन मुहरों को अपने पास नहीं रख सकता। पुलिस को अंदेशा है कि रोहित ने फर्जी मुहरों से कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस का मानना है कि जिस मकान में रोहित रह रहा है, वह कब्जे का हो सकता है। इसकी भी जांच कराई जा रही है।

दरोगा जी को बता दिया था
पुलिस पूछताछ में रोहित ने कहा कि उसने शाम तीन बजे गजेंद्र दरोगा जी को गौरव के लापता होने की सूचना मोबाइल पर दे दी थी। वह कभी-कभार दून आता है। वसंत विहार वाला मकान उसके लखनऊ के परिचित बाबूराम का है। रोहित ने बताया कि वह सिंगरौली, मध्य प्रदेश में भवन निर्माण का काम करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें