फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी ने घर के बाहर खेल रहे मासूम को किडनैप कर कमरे में बंद किया और फिर...

Mon, 05 Feb 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लालपुर
विज्ञापन
मासूम को किडनैप कर कमरे में बंद कर दिया - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

एक नशेड़ी ने घर के बाहर खेल रहे मासूम को किडनैप कर कमरे में बंद कर दिया। लोगों ने उसकी रोने की आवाज सुनी तो सच जानकर पैरों तले की जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


रुद्रपुर में ग्राम शिमला पिस्तौर में रविवार देर शाम घर के बाहर खेल रहे मासूम का अपहरण कर नशेड़ी मकान में बंद कर दिया। ग्रामीणों और परिजनों रोने की आवाज सुनकर बच्चे को नशेड़ी के चंगुल से आजाद कराया गया। गुस्साएं ग्रामीणों ने नशेड़ी की जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

रविवार शाम ग्राम शिमला पिस्तौर निवासी पंकज सिंह का छह वर्षीय पुत्र आदित्य घर के बाहर खेल रहा था। कुछ समय बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आसपास खोजा लेकिन मासूम का कहीं सुराग नहीं लगा। सूचना पर ग्रामीण भी मासूम की खोजबीन करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मासूम को युवक के चंगुल से छुड़ाया

पूरी जांच के बाद अपहरणकर्ता के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान गांव के एक खाली मकान से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। अंदर जाकर देखा तो क्षेत्र का ही एक युवक मासूम को पकड़कर बैठा था। ग्रामीणों ने मासूम को युवक के चंगुल से छुड़ाकर युवक की पिटाई की और पुलिस को मामले की सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। मासूम ने परिजनों को बताया कि युवक ने उसका गला और मुंह दबाया था। परिजनों के अनुसार आरोपी युवक ने पहले भी मासूम के अपहरण का प्रयास किया था। ग्रामीणों ने बताया कि युवक नशेड़ी है और पहले भी कई बार चोरी और छीनाझपटी के मामलों में पकड़ा जा चुका है। पुलिस आरोपी के साथ ही मासूम और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है।

मासूम का अपहरण करने वाला युवक नशेड़ी है। वह पहले भी दो बार आदित्य के अपहरण का प्रयास कर चुका है। आरोपी के साथ ही आदित्य के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। बच्चा भी डर के कारण कुछ नहीं बता पा रहा है। अपहरण करने के पीछे उसकी मंशा बच्चे के साथ कुकर्म की लग रही है। पूरी जांच के बाद अपहरणकर्ता के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी
- देवेंद्र पींचा एसपी सिटी रुद्रपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें