फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई हत्याओं को अंजाम देने वाला 70 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 05 Feb 2018 01:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
okhla encounter
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के हाथ सोमवार सुबह एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान 70000 के इनामी बदमाश को धर दबोचा, वह काफी समय से फरार चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सत्तर हजार का इनामी बदमाश तनवीर उर्फ मुनव्वर ओखला मंडी पहुंचने वाला है। इस सूचना के बाद दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

लेकिन तनवीर ने बैरिकेडिंग को टक्कर मार कर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम की ओर से भी जमकर फायरिंग की‌ गई। दिलचस्प तो ये थी कि तनवीर ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, इसके बावजूद वो पुलिस की गोलियों से बच नहीं सका।
विज्ञापन

 

पुल‌िस की ओर से जवाबी कार्रवाई में उसे दो गोलियां लगीं। दिल्ली पुलिस ने हत्यारे को पकड़ कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसके ठीक होने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन

इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर भी घायल

okhla encounter
इस एनकाउंटर में पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र पहलवान और सब इंस्पेक्टर प्रवेश कसाना को गोली लग गई।  सूचना के अनुसर उन्होंने भी बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी थी, जिस कारण उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी। 

पुलिस ने बताया कि हत्यारा तनवीर उर्फ मुन्नवर 2017 के डबल मर्डर केस का आरोपी है। उसने दिल्ली के ब्रह्मपुरी और विजय पार्क इलाके में दो लड़कों की हत्या को अंजाम द‌िया था। आपको बता दें क‌ि इन हत्याओं की लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। 

यहा तक ‌हत्यारे तनवीर ने 2016 में प्रह्लादपुर इलाके में पुलिस पर फायरिंग भी की थी। उस पर उत्तर प्रदेश के बदायूं में भी हत्या का मामला दर्ज है। जानकारी के अनुसार वो छेनू गैंग का सदस्य है। 2017 के मर्डर के बाद उसके गैंग का एक सदस्य पकड़ा गया था। मगर हत्यारा तनवीर फरार हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें