फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनए रिपोर्ट ने बताया, कौन है बच्चे का असली पिता

Fri, 21 Nov 2014 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुड़की में विवाहिता के साथ 7 साल तक शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी युवक ही बच्चे का पिता निकला। विवाहिता, आरोपी और बच्चे की डीएनए रिपोर्ट में इस बात खुलासा हुआ है। पुलिस अब डीएनए रिपोर्ट को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने अपने पड़ोसी युवक पर सात साल तक दुराचार करने का आरोप लगाया था। विवाहिता का पति सैन्यकर्मी है।

विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी से शारीरिक संबंध बनाने के दौरान वह गर्भवती हो गई थी। चार साल पहले उसने जिस बच्चे को जन्म दिया था उसका पिता आरोपी ही है। इसके बाद पुलिस ने 22 जून 2014 को आरोपी युवक नितेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनए रिपोर्ट ने सामने रखी सच्चाई

इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने आरोपी, विवाहिता तथा उसके पुत्र का डीएनए टेस्ट कराकर सच्चाई सामने लाने का निर्णय लिया था। मामले की जांच एसआई प्रदीप तोमर कर रहे थे।

कोर्ट के आदेश पर सीएमएस ने कोर्ट के समक्ष ही तीनों के डीएनए सैंपल लिए थे। डीएनए सैंपल लेने के बाद इन्हें जांच के लिए भेजा गया था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट मिल गई है।

डीएनए रिपोर्ट से पता चला है कि विवाहिता के चार साल के पुत्र का जैविक पिता नितेश कुमार ही है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद विवाहिता के आरोपों की पुष्टि हो गई है। एसआई प्रदीप तोमर अब यह डीएनए रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश करेगे। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें