फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून पुलिस का कारनामा, चोर मिला तो दर्ज हुई रिपोर्ट

Sat, 09 Aug 2014 10:07 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दून के एफआरआई में पति के साथ जा रही एक महिला से पर्स लूटने की सनसनीखेज वारदात को पुलिस पहले तो छिपाती रही, लेकिन रात में दो बदमाश हत्थे चढ़े तो सुबह रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही खुलासे का भी ढिंढोरा पीट दिया गया।
विज्ञापन


लूट के आरोप में दबोचे गए दोनों युवक बीबीए और बीएससी के छात्र हैं, जबकि मौके से बाइक के साथ फरार युवक पॉलीटेक्निक का छात्र है।

प्रेमनगर के थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर निवासी अनिल अपनी पत्नी सोनिया के साथ बृहस्पतिवार को एफआरआई से कौलागढ़ जा रहे थे। इसी बीच बाइक पर आए तीन युवकों में से एक ने सोनिया के हाथ से पर्स लूट लिया।

दोनों बीबीए और बीएससी के छात्र

दंपति ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। पर्स में मोबाइल और 300 रुपये की नकदी बताई गई। रात तक इस वारदात को पुलिस छिपाती रही।

कैंट इंस्पेक्टर वीके जेठा ने तो ऐसी घटना होने से मना कर दिया। पकड़े गए इन दोनों युवकों के बारे में यह कहते रहे कि कुछ नहीं है। शक में वैसे ही लाया गया है।

सुबह होते ही पर्स लूट और बदमाशों के पकड़े जाने का दावा ठोंक दिया। हैरत की बात यह है कि लूट बृहस्पतिवार दिन में तीन बजे दिखाई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी पांच बजे की दिखाई गई है।

एसएसपी अजय रौतेला ने शुक्रवार को पुलिस की इस कामयाबी की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि पर्स लूटने के आरोप में विनीत निवासी धौलास और अमित रावत निवासी झाझरा देहरादून को पकड़ा है।

अमित बीबीए का छात्र हैं, जबकि विनीत ने होटल मैनेजमेंट से बीएससी की है। बाइक के साथ फरार हुआ तीसरा साथी रंजन उर्फ रंजीत पॉलीटेक्निक का छात्र है। पुलिस ने अमित के हवाले से बताया कि वह पहले भी एक बार पर्स लूट चुके हैं।
विज्ञापन

फीस जुटाने के लिए की लूट

फरार रंजन उर्फ रंजीत इन घटनाओं का मास्टर माइंड बताया गया है। अमित ने बताया कि घर से मिली फीस दोस्तों पर खर्च हो गई। ऐसे में फीस जुटाने के लिए उन्होंने रंजन के साथ मिलकर पर्स लूट की वारदात को अंजाम दिया।

सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से मिली कामयाबी
एफआरआई में छात्राओं से पर्स छीनने की कई घटनाएं होने के बाद सुरक्षाकर्मी काफी सतर्क थे। बाकायदा उन्हें कई संदिग्ध बाइकों के नंबर भी नोट कर लिए थे।

शाम को जब यह तीनों युवक नजर आए तो 100 नंबर पर फोन कर उन्हें घेर लिया गया। दो तो हाथ आ गए, लेकिन तीसरा भाग गया। पूछताछ में जुर्म कबूलते हुए लूट का पर्स भी बरामद करा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें