फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला MCA छात्रा से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद एमसीए छात्रा से रेप का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के सिपाही पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि इंजीनियर कोचिंग जा रही छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठाकर अपने रूम पर ले गया, जहां नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप किया।

आरोप है कि इंजीनियर ने छात्रा को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी थी।

दोनों के पिता हैं यूपी पुलिस में सिपाही

कविनगर एसएचओ उमेद यादव ने बताया कि पीड़िता एमसीए कर रही है। जबकि आरोपी दीपक वर्मा बीटेक कर निजी कंपनी में जॉब कर रहा है।

दोनों के पिता यूपी पुलिस में सिपाही हैं। पीड़िता के पिता ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी बेटी राजनगर स्थित कोचिंग सेंटर के लिए आटो से निकली थी।
विज्ञापन

बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने

रास्ते में आरोपी ने पीड़िता को बाइक पर लिफ्ट दी। जान पहचान होने के कारण छात्रा ने लिफ्ट ले ली, लेकिन आरोपी कोचिंग सेंटर छोड़ने के बजाय वह उसे शास्त्रीनगर स्थित अपने कमरे पर ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और रेप किया।

विरोध करने पर मारपीट की और परिजनों को बताने पर इकलौते भाई को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसओ कविनगर ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी दीपक वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें