धुमाकोट क्षेत्र के जंगल से शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सात नवंबर से गायब था बुजुर्ग
मृतक सात नवंबर से गायब चल रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सात नवंबर को मंगल सिंह (75) निवासी ग्राम पटोटिया से कहीं जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को काफी देर में लगी। ग्यारह नवंबर को उनकी पत्नी चंदा देवी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
शव का पोस्टमार्टम करवाया
मंगवार को धुमाकोट पुलिस को वृद्ध का शव नैनीडांडा के टीवी टावर के पास मिला। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। बुधवार को शव राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में पोस्ट मार्टम के लिए लाया गया। डाक्टरों ने बताया कि बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक से हुई है।