फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो मुझसे पिटते रहे, मैं उन्हें पीटती रहीः जागृति

Wed, 13 Nov 2013 06:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सांसद धनंजय सिंह और उनकी पत्नी जागृति का भले ही कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा हो, लेकिन उनकी मोबाइल डिटेल से खुलासा हुआ है दोनों के बीच रोजाना औसतन चार से पांच बार बात होती थी।
विज्ञापन


नौकरानी की हत्या के समय सांसद की लोकेशन को लेकर पुलिस ने एक माह की मोबाइल डिटेल खंगाली थी। मोबाइल डिटेल और एयर टिकट से खुलासा हुआ है कि घटना के समय वह जौनपुर में ही थे।

पुलिस के अनुसार,  सांसद की जागृति से काफी लंबी बातें होती थीं। इस बारे में सांसद ने बताया कि पत्नी नौकरों के व्यवहार को लेकर बात करती थी और उनकी शिकायत करती थी।
विज्ञापन


सांसद के सरकारी आवास 175, साउथ एवेन्यू में 20 सीसीटीवी कैमरे डॉ. जागृति ने ही लगवाए थे। डॉ. जागृति का कहना था कि उसने नौकर-नौकरानी पर नजर रखने के लिए कैमरे लगवाए थे। पुलिस के अनुसार, कैमरों की पेमेंट सांसद ने दी थी।

जागृति करीब पांच-छह माह से ज्यादा उग्र हो गई थी और नौकर व नौकरानी को बेरहमी से पीटने लगी थी। उसने यह भी कहा कि नौकर-नौकरानी ने कभी पिटाई का विरोध नहीं किया था। इस कारण उसका हौसला और बढ़ गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें