फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत निरंकारी सत्संग भवन परिसर में मिले दो सेवादारों के शव, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप

Fri, 15 Dec 2017 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह संत निरंकारी सत्संग भवन के कैंपस में दो सेवादारों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनों निरंकारी सत्संग भवन में सेवादार थे। वहीं पुलिस इस मामले में दुर्घटना से भी इंकार नहीं कर रही है।

डीआईडी पुष्पक ज्योति का कहना है कि शवों के चेहरे पर चोट के निशान हैं। साथ ही एक शव पर वाहन भी चढ़ा है। ऐसे में अब स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

घटना नेहरुकोलोनी थाना क्षेत्र के हरिद्वार बायपास रोड स्थित भवन का है। वहीं एक मृतक चौकीदार कमल रुद्रप्रयाग का और एक सेवादार सोनू देहरादून के सेवला कलां का बताया जा रहा है।

 एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि पुलिस तमाम संभावनाओं पर काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें