लक्सर एवं भगवानपुर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। यहां लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं से पुलिस परेशान हैं।
ट्रक ही लूट लिया
दो दिन में ही दोनों क्षेत्रों में बदमाशों ने एक ट्रक सहित तीन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। वहीं तीनों मामले में पुलिस के हाथ खाली है।
लक्सर क्षेत्र में गुरुवार की रात हथिरबंद बदमाशों ने नगर हरिद्वार रोड मोहल्ले से कारोबारी अशोक सिंघल का ट्रक लूट लिया था।
बदमाश ट्रक के परिचालक का अपहरण कर ले गए थे। बदमाशों ने परिचालक को यूपी के बढ़ीवाला गांव के निकट बांधक अवस्था में छोड़ दिया।
नकदी एवं मोबाइल लूटा
पुलिस इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की शिनाख्त भी नहीं कर पाई थी कि शुक्रवार की रात में बदमाशों के कुड़ी भगवानपुर के पशुचिकित्सक पवन को रायसी मार्ग पर खंडजा के निकट सरियों से पीटकर घायल करने के साथ ही नकदी एवं मोबाइल लूट लिया।
इसी प्रकार भगवानपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में दो दिन पहले बदमाशों ने शरीफ के घर पर धावा बोलकर हजारों की नकदी एवं जेवरात लूट लिए थे। तीनों वारदातों में बदमाश बेखौफ होकर निकल गए थे। तीनों मामलों में पुलिस के हाथ खाली है।
पुलिस न तो अभी तक बदमाशों को चिंहित कर पाई है और न ही लूटपाट में कुछ जानकारी जुटा पाई है। पुलिस की इस लापरवाही के चलते लोग सहमे हुए हैं।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...