ठगों का नेटवर्क पुलिस से एक कदम आगे है। एसटीएफ ने जैसे ही आशीष दुबे को उठाया तो उसके अधिवक्ता सक्रिय हो गए। तत्काल दुबे के अपहरण की तहरीर दे दी गई। मजबूरन पुलिस को तिलकनगर क्षेत्र में उसकी गिरफ्तारी दिखानी पड़ी।
ठग को उठाते ही मचा अपहरण का शोर
उत्तराखंड की एसटीएफ टीम कई दिन से दिल्ली में डेरा डालकर गिरोह से जुड़े लोगों को पकड़ने की कवायद कर रही थी। बृहस्पतिवार को मौका मिलते ही टीम ने आशीष को उठा लिया। मौके से दुबे के दो साथी भागने में सफल रहे।
एसटीएफ का मकसद उससे पहले पूछताछ करना था। पुलिस वहां से बाहर निकल पाती, इससे पहले ही आशीष के अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस भी सक्रिय हो गई।
दिल्ली मेँ दिखाई गिरफ्तारी
एसटीएफ की टीम को जब इसकी भनक लगी तो वह तिलकनगर थाने पहुंच गई और लिखा पढ़ी में आशीष की गिरफ्तारी दिखा दी। बता दें कि दिल्ली पुलिस पहले भी अन्य राज्यों की पुलिस के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर चुकी है।