फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार में घुसकर चीनू पंडित ने की आकाश की हत्या, CCTV में कैद

Sat, 07 May 2016 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की

सार

  • -रामनगर क्षेत्र में शुक्रवार की रात हत्या से सनसनी
  • - राठी गैंग के सदस्य रह चुके हैं त्यागी और पंडित
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के रामनगर चौक पर क्लासिक बार में घुसकर चीनू पंडित ने आकाश त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद चीनू अपने दोनों भाइयों और साथी समेत फरार हो गया। हत्या की पूरी वारदात बार में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने चीनू व उसके दोनों भाइयों समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। आकाश और चीनू दोनों ही कुख्यात सुनील राठी गैंग के सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन


शहर में वर्ष 2006 में यूपी सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता राधेश्याम की प्रशासनिक भवन के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें कुख्यात सुनील राठी व चीनू पंडित, आकाश त्यागी समेत कुल 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

पुलिस के मुताबिक नेहरु नगर कॉलोनी निवासी आकाश करीब पांच महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। शुक्रवार की रात वह चीनू पंडित के भाई मोनू पंडित के साथ रामनगर चौक स्थित क्लासिक बार पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन

गनर को बार के बाहर खड़ा कर अंदर गया चीनू, दागी तीन गोली

हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। - फोटो : AmarUjala
करीब करीब 11:30 बजे चीनू पंडित अपने दूसरे भाई शगुन व एक साथी के साथ बार में पहुंचा। सुरक्षा के लिए मिले गनर को चीनू पंडित ने बाहर ही खड़ा कर दिया और अंदर जाकर आकाश त्यागी के सीने में तीन गोलियां दागी। जिससे आकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इसके बाद चीनू अपने भाईयों और साथी सहित फरार हो गया। सूचना पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल, एसएसआई देवराज शर्मा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और गनर व बार कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली।

इसके बाद एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने भी मौका मुआयना कर पुलिस को दिशा निर्देश दिए। हत्या में चीनू पंडित का नाम सामने आने पर पुलिस ने पश्चिमी अंबर तालाब में उसके घर समेत संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी ले लिया गया।

आकाश के मामा अनुज त्यागी निवासी मानक चौक मंगलौर की तहरीर पर चीनू पंडित, मोनू पंडित, शगुन पंडित व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीसीटीवी में कैद हुई हत्या की पूरी वारदात

मुआयना करते एसएसपी हरिद्वार - फोटो : AmarUjala
आकाश त्यागी की हत्या की पूरी वारदात बार के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने रात में ही ये फुटेज हासिल भी कर ली। जिसमें आकाश और चीनू का भाई पहले से बार में शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं।

बाद में चीनू पंडित आता है और कहासुनी होने के बाद पिस्टल से तीन गोलियां आकाश के सीने में दाग देता है। सीसीटीवी की फुटेज चीनू पंडित के खिलाफ एक मजबूत साक्ष्य पुलिस के पास मौजूद है। अब पुलिस को सिर्फ हत्या का कारण पता करना है। जो जल्द ही सामने आएगा।

हत्या के पीछे मुखबिरी वजह
चीनू पंडित ने आकाश की हत्या क्यों की, इसके पीछे सुनील राठी को मुखबिरी के शक के अलावा और भी कई तरह की संभावनाएं पुलिस को नजर आ रही है। एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि हत्या का कारण पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इंग्लिश पिस्टल से चली गोली, खोखे गायब

पुलिस - फोटो : Demo pic
आकाश की हत्या इंग्लिश पिस्टल से होने की बात सामने आ रही है। चूंकि शरीर में गोली के दोनों तरफ बेहद बारीक सुराग मिले हैं। गोली अगर 315 बोर या 9 एमएम पिस्टल से चलाई गई होती तो निकलने की तरफ काफी बड़ा छेद हो चुका होता। वहीं गोली शरीर के आर पार निकलने के बावजूद घटनास्थल पर पुलिस को खाली खोखे नहीं मिले हैं। खाली खोखे आखिर गए कहां, इस पर कई सवाल उठ रहे हैं। माना ये भी जा रहा है कि कहीं सुबूत न छोडने की मंशा से चीनू खोखे लेकर फरार हुआ है।

युवक से स्कूटी छीनकर भागा चीनू 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हत्या के बाद चीनू पंडित जैसे ही बार से बाहर निकला, उसने एक युवक को थप्पड़ मारकर उसकी स्कूटी छीनी और फरार हो गया। इससे युवक भी दहशत में आ गया। आस पास के लोगों ने खुली आंखों से पूरा नजारा देखा और पुलिस को पूरी बात बताई।

एसओजी की 'होशियारी' से हाथ से फिसला पंडित
हत्या की सूचना पर पुलिस के साथ साथ एसओजी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को चीनू समेत उसके साथी का नाम पता सबकुछ मालूम रहा। मगर एसओजी ने उनके घर पर न होने की आशंका जताई और दूसरी जगहों पर दबिश दी। लेकिन चीनू सीधा घर पहुंचा और कोतवाली जाने की बात कहकर निकला। इधर, एसओजी के सहारे पुलिस आरोपियों को इधर उधर ढूंढती रही, उधर चीनू पंडित को तैयारी के साथ फरार होने का पूरा टाइम मिल गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें