हरिद्वार के मंसा देवी मंदिर में चोरी छिपे शादी करने के छह साल बाद एक टीवी मैकेनिक दोबारा शादी करने जा रहा था। जब इसकी खबर कथित पत्नी को लगी तो युवती ने कोतवाली में पहुंचकर शिकायत की।
युवती का दावा है कि पति के कहने पर ही उसने हिंदू धर्म भी अपनाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मालूम हो कि मंगलवार को कनखल के गांव जगजीतपुर में उसकी बारात जानी थी।
मूलरूप से मंडावर बिजनौर की रहने वाली युवती हरिद्वार के सुभाषनगर में अपनी बहन के साथ रहकर बुटीक चलाती है। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि 2008 में उसने मोहल्ला तेलीयान कड़च्छ निवासी कवि कुमार से मंसा देवी मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। दावा किया कि उसके पास शादी के फोटो एवं वीडियो भी है।