फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: नदी में मिला अधजला शव, ओएनजीसी के असिस्टेंट इंजीनियर ने लगाई फांसी

Thu, 29 Nov 2018 04:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांग नदी में मिला अधजला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में थानो रोड पर सौंग नदी में अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं ओएनजीसी देहरादून में ट्रेंनिंग के लिए आए असिस्टेंट इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


रायपुर थानो में नदी में मिले अधजले शव के सिर पर चोट के निशान भी हैं। पुलिस प्रथमदृष्टया  हत्या मानकर जांच में जुट गई है। यहां एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शव के करीब 20 फ़ीट दूरी पर खड़ी है। मोटरसाइकिल का नंबर बालावाला क्षेत्र का है। मोटरसाइकिल पर भी खून लगा हुआ है।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। एसएसपी निवेदिता कुकरेती भी मौके पर पहुंची। मृतक के सिर के पास थोड़ी राख पड़ी हुई है। देखने मे लग रहा है कि इस आग में उसके कुछ कागज जलाने का प्रयास हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 45 से  50 साल के बीच आंकी जा रही है। प्रथम दृष्टया व्यक्ति को हत्या के बाद  मोटरसाइकिल पर लादकर लाया गया और यहाँ फेंक दिया गया है।
विज्ञापन


देहरादून ट्रेनिग पर आए इंजीनियर ने की आत्महत्या
ओएनजीसी देहरादून में ट्रेंनिंग के लिए आए एक असिस्टेंट इंजीनियर विपिन यादव निवासी जौनपुर यूपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कैंट थाना क्षेत्र के कौलागढ़ चौक स्थित एलपी रेजीडेंसी में हुई है। बताया जा रहा है कि इंजीनियर विगत 25 नवंबर को देहरादून आया था। और देहरादून में होटल में कमरा लेकर रह रहा था। गुरुवार की सुबह ट्रेंनिंग में न आने पर ओएनजीसी अफसरों ने विपिन को फोन किया। फोन न उठने पर तलाश शुरू हुई। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें