फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः कैंप कार्यालय में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Tue, 19 Apr 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर (रुड़की)

सार

  • घर में बने कैंप कार्यालय पर मिलने आए दो बाइकसवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
  • अनुसूचित मोर्चा में जिलाध्यक्ष रह चुके हैं राज सिंह 
  • मंगलौर के तांशीपुर गांव में मंगलवार दोपहर की घटना
विज्ञापन
राज सिंह - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के तांशीपुर गांव में मंगलवार को बाइकसवार दो बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घर में बने पार्टी के कैंप कार्यालय पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया लेकिन किसी का कहीं पता नहीं चल पाया। एसएसपी ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


तांशीपुर निवासी राज सिंह भाजपा की निर्वतमान कार्यकारिणी में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे चुके हैं। परिवार के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बाइक पर दो युवक उनसे मिलने पहुंचे।

उन्होंने दोनों युवकों को कैंप कार्यालय में बैठाते हुए बेटे से पानी मंगवाया। इसी बीच उनके सीने में गोली मारकर दोनों युवक फरार हो गए। बेटा पानी लेकर लौटा तो पिता को खून से लथपथ देखकर बदहवास रह गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों से लिया बदमाशों का हुलिया

घटनास्थल पर तैनात पुलिस बल - फोटो : AmarUjala
शोर मचाने पर परिवार और आस-पड़ोस के लोग कार्यालय पहुंचे। आनन-फानन में राज सिंह को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

हत्या की सूचना पर मंगलौर कोतवाली प्रभारी व प्रशिक्षु आईपीएस लोकेश्वर सिंह, सीओ प्रताप सिंह चौहान, इंस्पेक्टर उत्तम सिंह जिम्मीवाल गांव पहुंचे और परिजनों से बदमाशों के हुलिये की जानकारी जुटाई।

उसके बाद एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस व एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। घटना के बाद से भाजपाइयों का तांशीपुर गांव व सिविल अस्पताल रुड़की में जमावड़ा लगा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें