शहर के दो अलग-अलग बैंकों में किसी ने 29 सौ रुपए के नकली नोट जमा कर दिए। जांच में खुलासा होने पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दावा अनुभाग, कानपुर की ओर से डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
अक्तूबर 2013 में किसी ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में 100 रुपए के 23 नकली नोट जमा कर दिए थे। इसी महीने ओरियंटल बैंक की राजपुर रोड शाखा में भी 100 रुपए का एक और 500 रुपए के दो नकली नोट जमा किए गए। जब ये नोट आरबीआई भेजे गए तो इनके नकली होने का खुलासा हुआ।
आरबीआई के दावा अनुभाग के प्रबंधक आरएनके सिन्हा द्वारा डाक से भेजी गई शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।