फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर करना चाहा रेप, पहुंच गए ग्रामीण

Sun, 12 Oct 2014 10:30 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रूड़की क्षेत्र स्थित रामपुर गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर एक युवती से छेड़छाड़ और दुराचार करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विरोध करने पर पीटा
घटनाक्रम के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार को दो युवक एक ग्रामीण के घर में घुस गए। आरोपियों ने घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। युवती के विरोध करने पर भी आरोपी नहीं माने। आरोपियों की हरकते यहीं नहीं रुकी, उन्होंने उसके साथ दुराचार का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


युवती ने शोर मचाते हुए विरोध जताया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट करने के बाद आरोपी वहां से भागने का प्रयास करने लगे। इसी बीच आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


घेरेबंदी कर ग्रामीणों ने दबोचा
ग्रामीणों ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। ग्रामीणों ने आरोपियों की धुनाई करने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें