हरिद्वार में मौसी के घर आए एक किशोर ने गांव के ही एक छह वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म कर उसकी जान लेनी चाही। बालक को मरा समझकर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।
देर रात ही खून से लथपथ मिले बालक ने बुधवार सुबह अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी कहानी बयां की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। जिला अस्पताल में दाखिल बालक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
घटना गांव ढालूवाला मजबता में देर शाम की है। सहारनपुर के गांव बादशाहपुर बिहारीगढ़ का 17 वर्षीय किशोर यहां अपनी मौसी के घर आया था। मंगलवार को किशोर गांव में जाहरवीर गोगा के मेले में गया था, वहां पर मिले मौसी के पड़ोसी के छह वर्षीय पुत्र को शौच के बहाने से जंगल में ले गया।
आरोप है कि जंगल में बालक के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पास के एक पेड़ की जड़ पर कई बार पटक दिया। खून से लथपथ बालक को मरा हुआ समझकर आरोपी सीधे मौसी के घर पहुंच गया।